चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में बीते बुधवार रात एक विशाल बरगद का पेड़ टीनशेडनुमा मकान पर गिर गया। इस हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में दबकर एक महिला सहित दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना के ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ग्रामीण टीनशेड मकान से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति सभी की सामान्य है। शाहपुर गांव के रहने वाले गुल्लू राम के टीनशेड मकान से सटे काफी पुराना विशाल बरगद का पेड़ था। टीनशेड मकान में कुछ दिन पहले ससुराल से आई गुल्लू राम की 25 वर्षीय बेटी वंदना अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। बीते बुधवार की रात अचानक बरगद का पेड़ मकान पर गिर गया। जिससे टीनशेड और दीवारें ढह गईं। वही मकान के अंदर सो रही वंदना उनकी एक वर्ष...