चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: सैयदराजा,हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को बीकॉम पास आउट छात्राओं के लिए फेयरवेल तथा प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गेम्स प्रस्तुत किए। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर जास्मिन बानो को मिस फेयरवेल और तराना बानो को मिस फ्रेशर चुना गया। प्राध्यापक डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. ऋतेष गौरव एवं डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया। प्राचार्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उच्च शिक्षा महत्वपूर्ण साधन है, छात्राओं को मनोयोग से अध्ययन करना चाहिए। पास आउट छात्राओं से कहा ...