Chandauli News: जिले में हो रही बारिश से मूसाखांड़ डैम के तीन गेट खुले
चंदौली, सितम्बर 26 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में लगातार दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से मूसाखांड़ डैम के तीन गेट शुक्रवार की सुबह से खोल दिए गए हैं। वहीं लतीफ शाह बीयर से करीब ढाई फीट पानी नदी में गिर रहा है। क्षेत्र में फिलहाल तेज बारिश नहीं हो रही है, इसके बावजूद जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग और बंधी डिवीजन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बांध अथवा बंधी की जलधारण क्षमता से करीब पांच फीट कम पानी रखा जाए। माना जा रहा है कि यह व्यवस्था अचानक होने वाली तेज बारिश की स्थिति में जलस्तर बढ़ने और संभावित बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए की गई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: तीन दिन की झमाझम बारिश से बोकारो बेहाल, गरगा डैम का जलस्तर खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.