चंदौली, जुलाई 7 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में सोमवार को 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी डीएम ने पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को समय पर काम पूरा कराने की सख्त हिदायत दी।

निर्माण कार्यों पर जोर उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, समयबद्धता और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिले में जारी प्रमुख विकास परियोजनाओं पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कार्यदायी...