चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान 23 अक्तूबर शुक्रवार को निर्धारित है। इसे देखते हुए जिले में कक्षा नर्सरी से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, एससीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में उक्त तिथि को अवकाश घोषित किया गया है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जारी हुआ आदेश यह भी पढ़ें- यूपी में कल 12वीं तक के स्कूल बंद, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले-जिले में छुट्टी का ऐलान...