Chandauli News: जिले में कन्या पूजन कर व्रतधारियों ने किया पारण
चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के नवमी पर जिले भर में विधि-विधान से कन्या पूजन कर व्रतधारियों ने व्रत का पारण किया। इस दौरान सोमवार की सुबह से ही घरों, मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में कन्याओं को देवी स्वरूप में पूजने का क्रम चलता रहा। मुगलसराय, चंदौली, सकलडीहा, चकिया, सैयदराजा, नौगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्रतधारी महिलाओं ने नौ कन्याओं और एक लांगुरा को आसन पर बैठाकर पैर धोए, रोली-अक्षत, चुनरी और उपहार देकर पूजन किया। इसके बाद हलवा-पूरी, चना और खीर का प्रसाद ग्रहण कराया। कन्याओं से आशीर्वाद लेकर व्रतधारी परिवारों ने अपने व्रत का समापन किया। दुर्गा मंदिरों में भी भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़ कई ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.