चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता जिले के सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चकिया तहसील सभागार में सीडीओ आर. जगत साईं की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल एवं उपजिलाधिकारी विकास मित्तल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले की अन्य चारों तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सदर तहसील में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं श...