चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नगर के मोदीनगर इंटरमीडिएट कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर 28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस के साथ अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाता है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद विभिन्न वर्गों में विजेताओं का चयन किया गया। कुल 8 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में सुहानी कुमारी, गुड़िया कुमारी, ईशिता गुप्ता, आदर्श जायसवाल और मोहित चौहान ने गोल्ड मेडल प्राप...