चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सदर विकास खंड के सोहदवार ग्राम में कटान रोकने के लिए जिला पंचायत निधि से कराए गए रिटर्निंग वाल का शनिवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इससे ग्रामीणों को तटवर्ती कटान से कुछ हद तक निजात मिलेगी। इस कार्य से ग्रामीणों में राहत की सांस ली है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि कर्मनाशा नदी में पानी के बढ़ाव से सोहदवार ग्राम में कटान के चलते ग्रामीण परेशान थे। इस समस्या को देखते हुए जिला पंचायत निधि से रिटर्निंग वाल बनाने का काम किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर शिवमूरत राम, राकेश राव, विकास कुमार, पन्ना, चंद्रमा निषाद, अनिल यादव, रविंद्र यादव, रामजनम, सदानंद आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्...