Chandauli News: जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। चंदौली जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में मंगलवार 13 अक्तूबर को जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं मीट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 8:30 बजे इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी ग्राउंड, मुगलसराय में होगी। इसमें अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को तेलंगाना में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआईडीजेएएम-2026) में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से जिले की एथलेटिक्स प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के जरिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.