Chandauli News: जहरीले सर्प दंश से महिला की जान
चंदौली, अगस्त 5 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ क्षेत्र के कोठी घाट बस्ती निवासी 25 वर्षीय प्रीति देवी की बीते मंगलवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। सर्प दंश के हालत खराब होने के बाद परिजन अस्पताल नहीं गए। उसकी जगह झाड़-फूंक कराने लगे। जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई और मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार रात प्रीति देवी को घर पर जहरीले सर्प ने डंस लिया। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए अमवा सत्ती माई मंदिर ले गए। काफी देर तक झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बाद में उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो वर्ष की एक मासूम बेटी छोड़ गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.