चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेशव्यापी यह अभियान 10 नवंबर तक चलेगा। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है तो ग्रामीण विभाग से शिकायत कर इसे ठीक करा सकते हैं।जनपद में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 5418 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी, जिसमें से अब तक 5388 किलोमीटर सड़क दुरुस्त कराई जा चुकी है। शेष सड़कों की मरम्मत के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पाइप लाइन डालने को खोदी सड़कें जल निगम करा रहा है ठीक जल निगम ग्रामीण की ओर से संबंधित अधिकारियों को अभियान के तहत सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्द...