Chandauli News: जलीय जीवों की रक्षा के लिए रैली निकाल किया गया जागरूक
चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। नमामि गंगे के तहत वन विभाग की ओर से नदी में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम एवं जलीय जीवों के संरक्षण के लिए शुक्रवार को जन जागरूकता अभियान निकाला गया। वाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ के छात्रों ने गंगा निर्मलीकरण प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान छात्रों ने जलीय जीवों के संरक्षण का संकल्प लिया। बलुआ स्थित पश्चिम वहिंनी गंगा घाट पर आयोजित गोष्ठी में मुख्यवक्ता गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि जलीय जीवों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। डॉल्फ़िन जिस गंगा क्षेत्र में रहती है वहां का पानी स्वच्छ माना जाता है। ऐसे में उसके सहित अन्य जीवों के बचाने के लिए गंगा का निर्मलीकरण होना बहुत जरूरी है। डॉल्फ़िन अपनी बुद्धिमत्ता और मददगार स्वभाव के कारण इंसानों के लिए खास मानी जाती हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.