चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 7 प्रिया नगर कॉलोनी में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। नाली का पानी सड़क पर बहने से वार्ड की सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। इससे आक्रोशित नगरवासियों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। वार्डवासियों के अनुसार संजय पाठक के मकान से लेकर डॉ. जयशंकर चौबे के मकान तक नाली सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। पिछले कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। इससे पैदल चलना दूभर हो गया है, वहीं दुपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं। वही गंदे पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व सिविल बार ...