Chandauli News: जलकुंभी और घास से पटी नहर, खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी
चंदौली, अक्टूबर 15 -- Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां क्षेत्र में नहर की बदहाली के चलते धान की सिंचाई का संकट गहराने लगा है। भुपौली नहर से निकली नहर में जलकुंभी और घास की भरमार होने के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। इससे किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल प्रभावित होने लगी है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। भुपौली नहर से निकली यह छोटी नहर चहनियां क्षेत्र के लोलपुर गांव से होते हुए सराय गांव तक जाती है। क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का महत्वपूर्ण साधन होने के बावजूद नहर की नियमित सफाई नहीं होने से इसकी स्थिति खराब हो गई है। नहर में जगह-जगह जलकुंभी और घास उग आई है, जिससे पानी की आवाजाही बाधित हो रही है। परिणामस्वरूप किसानों को अपनी धान की फसल की सिंचाई करने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.