चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के अमरसीपुर, अमाव और भूसीकृतपुरवा गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लगातार बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जिससे आए दिन साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

सड़क की स्थिति यह मार्ग क्षेत्र के दर्जनों गांवों को ब्लॉक मुख्यालय शहाबगंज से जोड़ता है। ग्रामीणों के लिए विद्यालय, बैंक, अस्पताल और बाजार सहित अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने का यह प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों...