चंदौली, जुलाई 4 -- Chandauli News: पड़ाव। क्षेत्र के गंगा तट के किनारे स्थित घटवारी माता मंदिर के पास सामाजिक संस्था अघोरेश्वर कृपा की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को कपड़ा और जरूरत के सामान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग 50 वृद्ध और गरीब महिलाओं में साड़ी वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र साहनी ने बताया कि अवधूत भगवान राम नर्सरी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्ही के प्रेरणा से गरीब असहाय और वृद्ध की सेवा भाव के लिए एक संस्था बनाई। जिसका उद्देश्य गरीब लोगो की सेवा करना, असहाय और गरीब बेटियों की शादी, गंगा किनारे श्रमदान साफ सफाई करना है। यह भी पढ़ें- Hathras News: गरीब बिटिया के विवाह में एनएसएस ने कन्यादान स्वरूप भेंट की सामग्री इस मौके पर राहुल गोंड, धर्मेंद्र, राजू साहनी, बुधराम, राजेन्द्र, भंटू, रामनारायण मौजू...