Chandauli News: जय कन्हैया लाल की...जयकारे पर झूमे लोग
चंदौली, सितम्बर 5 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा। विधि-विधान से पूजा के बाद मध्य रात्रि में भगवान के जन्म पर विशेष आरती हुई। महिलाओं ने सोहर और भजन गाकर श्रद्धालुओं को झुमाया। वहीं घर-घर में लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया, नए वस्त्र पहनाकर झूले में झुलाया गया। रात 12 बजे जन्म होते ही शंख, घंटा-घड़ियाल और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। व्रतधारी महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर भगवान की आराधना की। जैसे-जैसे रात गहराती गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.