चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जमीन के कथित फर्जीवाड़े, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर के आरोप में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल सियाराम और राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) जगदंबा सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पांच-छह अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। नगर के पराहूपुर निवासी गया प्रसाद उर्फ अंगनू यादव की पथरा मौजा स्थित जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन से संबंधित मामले में अधिकारियों की मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: तहसीलदार- बाल विकास पुष्ट...