चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकासखंड के दो गांवों में पिछले पांच साल से सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधर में लटका है। जमीन न मिलने से महुंजी और मानिकपुर सानी के ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने अबारोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से धरातल पर विकास नहीं दिख रहा है। बरहनी ब्लॉक में कुल 75 गांव हैं, जिनमें से 73 गांवों में सामुदायिक शौचालय बन चुके हैं। लेकिन महुंजी और मानिकपुर सानी में 2020-21 से जमीन की तलाश ही हो रही है। महुंजी में एक जमीन चिह्नित भी हुई थी, लेकिन विवाद में फंसने से निर्माण रुक गया। मानिकपुर सानी में तो अब तक जमीन ही नहीं मिल पाई है। शौचालय न होने से ग्रामीणों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को आज भी खेतों...