Chandauli News: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद में घायल वृद्ध चाचा मौत
चंदौली, अक्टूबर 11 -- Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम जमीन के बंटवारे और भूत-प्रेत को लेकर हुए विवाद में भतीजे और उसके बेटे ने लाठी-डंडे से हमला कर चाचा-चाची को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां चाचा संग्राम को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी माया का इलाज चल रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। शाहपुर निवासी संग्राम और स्व. रामसूरत आपस में भाई थे। दोनों परिवारों के बीच जमीन के बंटवारे और भूत-प्रेत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को रामसूरत का पुत्र प्यारे बेटे जितेंद्र के साथ उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.