Chandauli News: जमीनी विवाद में सात नामजद और 45 अज्ञात पर मुकदमा
चंदौली, अगस्त 5 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव के समीप दशकों पुराना भूमि विवाद मंगलवार को एक बार फिर तनाव का कारण बन गया। धान की रोपाई को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। सूचना पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के 7 नामजद और 40-45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुटी है। विस्थापित किसानों का आरोप है कि वर्ष 1973 में भेड़ाफार्म की स्थापना के दौरान राजस्व गांव विजयपुर-बिजौरा की भूमि अधिग्रहित कर उन्हें भरदुआ के पास वनभूमि दी गई थी। जिस पर उनका परिवार पिछले 53 वर्षों से खेती कर रहा है। वहीं वन विभाग का दावा है कि संबंधित भूमि उनके अभिलेखों में दर्ज है और बिना अनुमति खेती करना नियमों के विरुद्ध है। वही मंगलवार को उसी भूमि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.