Chandauli News: जंगली जानवर बचाने में बाइक सवार दरोगा-सिपाही घायल
चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चकिया-नौगढ़ मार्ग पर स्थित जलेबिया मोड़ के समीप रविवार की सुबह सड़क पर अचानक आए जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में पुलिसकर्मियों की बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान अमदहां पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक राकेश सिंह और कांस्टेबल रवेन्द्र सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कांस्टेबल रवेन्द्र सिंह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक राकेश सिंह और कांस्टेबल रवेन्द्र सिंह बाइक से धानापुर में वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जंगली जानवर से टकराकर बाइक सवार दरोगा-सिपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.