चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद चकिया विकासखंड के भीषमपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार और छात्रों से गुटखा मंगाने के मामले को लेकर शनिवार को अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंच गए और हंगामा करते हुए मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की। सूचना पर बीएसए के निर्देश पर बीईओ अजीत पाल विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच की。

अभिभावकों का आरोप अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में योगाभ्यास के दौरान तैनात अनुदेशक द्वारा कुछ छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। इसके अलावा कुछ शिक्षकों पर छात्रों से गुटखा और पान मंगाने का भी आरोप लगाया गया। अभिभावकों ने बताया कि दो अक्तूबर को विद्यालय में पॉक्सो जागरूकता टीम ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बा...