Chandauli News: छात्राओं ने महिषासुर वध का किया शानदार मंचन
चंदौली, अक्टूबर 18 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर क्षेत्र के जनौली स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने रामायण के प्रसंगों के साथ महिषासुर मर्दन की कथा का शानदार मंचन किया। छात्राओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को प्रस्तुत करते हुए महिषासुर वध की आकर्षक झांकी दिखाई। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने धार्मिक प्रसंगों को अभिनय के माध्यम से जीवंत किया। विशेष रूप से मां दुर्गा और महिषासुर के बीच युद्ध तथा महिषासुर वध के दृश्य को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने मां दुर्गा के रूप में सशक्त अभिनय कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। यह भी पढ़ें- Motihari News: नवरात्रि दुर्गा पूजा के स्वागत में मध्य विद्यालय केसरिया कन्या में 'बेटी तेरे रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.