Chandauli News: छात्राओं ने किया स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण, जानी उपचार प्रक्रिया
चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सजग बनाने के लिए शुक्रवार को कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर की छात्राओं को कमालपुर स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। प्रभारी प्रधानाध्यापक जीनत कौसर के नेतृत्व में शिक्षक इमरान खान, प्रीति सिंह और सीमा सिंह छात्राओं को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां शिक्षक इमरान खान ने छात्राओं को अस्पताल की व्यवस्थाओं से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्ची कैसे बनती है, चिकित्सक मरीजों का परीक्षण कहां करते हैं, ब्लड जांच की प्रक्रिया क्या है और दवाएं कहां से मिलती हैं। यह भी पढ़ें- Hathras News: छात्राओं ने जाना सरकारी अस्पताल का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.