चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत 'नमो सेवा - अनकही कहानियां' विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह ने की। नाटक में छात्राओं मुस्कान, खुशनामा, अर्चना, खुशी, प्रियंका, आँचल, गोल्डन, तमन्ना, सानिया, मनीषा, दिव्या, काजल, चांदनी, अनामिका और रागिनी ने सक्रिय भागीदारी की। छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में देशहित में किए गए कार्यों - जनधन योजना, स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को अभिनय के माध्यम से दर्शाया। प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्व की भावना ज...