Chandauli News: छात्राओं को कचर प्रबंधन की दी जानकारी
चंदौली, अक्टूबर 30 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को कचरा प्रबंधन विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ रवि प्रकाश ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के कचरे को निस्तारित करने की विविध प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन से सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से अपने घर, महाविद्यालय और आस पास के कचरे को उचित ढंग से प्रबंधित करने और स्वच्छता रखने का आह्वाहन किया। प्राचार्य प्रो रमेश कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए सफाई का बहुत महत्व है। इसके डॉ अनुराग सिंह ने सभी को स्वच्छता जागरूकता और डॉ सर्वेश तिवारी ने सफाई जागरूकता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : लघु नाटिका के माध्यम से छात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.