चंदौली, अक्टूबर 4 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। वनांचल क्षेत्र के मूसाखांड़ इलाके में पिछले छह महीने से मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जियो और एयरटेल दोनों कंपनियों का नेटवर्क फेल होने से हजारों की आबादी प्रभावित है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को हो रही है, जो ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 15 किलोमीटर दूर चकिया जाने को मजबूर हैं। इससे आक्रोशित युवाओं ने रविवार को मलहर स्थित मोबाइल टावर पर पहुंचकर विरोध जताया और जल्द नेटवर्क सुधारने की मांग की। युवाओं ने बताया कि मूसाखांड़, भलुईदाई, मुबारकपुर, मगही, मलहर सहित आसपास के करीब एक दर्जन गांवों में नेटवर्क की स्थिति बेहद दयनीय है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नेटवर्क का संकट, पहाड़ और पेड़ों के सहारे मोबाइल टावर होने के बावजूद स...