चंदौली, नवम्बर 29 -- Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाने पर और क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चौकी धीरज मोदनवाल को क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने सम्मानित किया है। साथ ही और मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। इनके अलावा कई एसआई ने भी सम्मानित किया। बलुआ थाने के मारुफपुर चौकी अंतर्गत ग्राम तारगांव अजगरा में बलुआ के ही रहने वाले धीरज मोदनवाल तैनात है । रात्रि में गश्त के दौरान उत्कृष्ट योगदान एवं ईमानदारी पूर्वक कार्य करने,थाने पर भी सहयोग करने में धीरज आगे रहते है । उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने अंगवस्त्रम और लाइट देकर सम्मानित किया । वही गांव में गश्त के दौरान सचेत रहने को निर्देशित किया । इनके अलावा थाना प्रभारी अनंत भार्गव,मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह,ए...