चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के उदयपुरां गांव स्थित प्राचीन काली जी मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर का घंटा चोरी कर लिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। जबकि प्रतिदिन सुबह-शाम यहां ग्रामीण पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। मंगलवार की रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुस गए और वहां लगा पीतल का 6 घंटा चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह गांव के कुछ युवक दौड़ लगाने के लिए मंदिर के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर का घंटा अपनी जगह से गायब है। घंटा चोरी होने की खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का नि...