Chandauli News: चोरों ने दिनदहाड़े 42 हजार नगद एवं आभूषण उड़ाया
चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में गुरुवार की दोपहर चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। इस दौरान अलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण एवं 42 हजार नकद लेकर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। क्षेत्र के उसरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र शिवपूजन पासवान ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे परिवार के सभी सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और 42 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: लाखों के आभूषण और नगदी ले उड़े बदमाश कुछ देर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.