Chandauli News: चोरों ने काली माता मंदिरों को बनाया निशाना
चंदौली, अक्टूबर 2 -- Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के खंडवारी गांव सभा और हिनौता स्थित काली माता मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दोनों मंदिरों से सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने सामान गायब देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना का विवरण खंडवारी गांव सभा में टीले पर स्थित काली माता मंदिर में चोरों ने चैनल और दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर मां की चांदी की चरण पादुका, सोने की नथ, सोने की आंख, सोने की बाली, चांदी का गिलास, चांदी की कटोरी और डिब्बे में रखी कुछ नकदी चोरी कर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया घटना को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.