चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में शामिल चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान बेचने से मिले 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।कस्बा निवासी शुभम आर्य पुत्र श्रीराम आर्य ने बीते 18 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर कमरों से बिजली के तार, बोर्ड, मोटर और पंखा चोरी कर लिया था। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार की सुबह सकलडीहा दलित बस्ती के पास से चारों नाबालिगों को हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: दो नाबालिग समेत कबाड़ी गिरफ्तार पूछताछ के बाद चोरी का सामान खरीद...