Chandauli News: चोरी की लगातार घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत
चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते दो दिनों के भीतर चोरी की चार घटनाएं सामने आने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। चोरों की सक्रियता के बीच ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग की है। वहीं बीते सोमवार को रामगढ़ स्थित पोस्ट ऑफिस भवन के पिछले हिस्से में चोरी की एक और घटना सामने आई। इसके अलावा डॉ. रमेश चंद्र पांडेय के घर में रखी साइकिल गायब मिली। वहीं विगत दो दिन पूर्व रामगढ़ निवासी मुस्तफा मास्टर के घर के दरवाजे पर बंधी तीन बकरियों को चोर कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर चुरा ले गए। इसके बाद 11 अक्तूबर की रात चोरों ने जोगिंदर शर्मा के घर में घुसकर एक मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.