Chandauli News: चोरी की दो बाइक सहित दो चोर गिरफ्तार
चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: इलिया। क्षेत्र के माल्दह पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 970 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी चोरी की बाइक बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में गुरुवार शाम माल्दह पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच में उनके पास मौजूद बिना नंबर की दो मोटरसाइकिल चोरी की निकली। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की जानकारी पकड़े गए आरोपी बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के चैनपुर थाना के ककरहिया रामगढ़ निवासी जगदीश कुमार और मेढ़ गांव निवासी संजय चौहान ने पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.