Chandauli News: चाहरदीवारी तोड़े जाने पर युवाओं ने किया प्रदर्शन
चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक की चाहरदीवारी तोड़े जाने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को युवाओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। युवाओं ने आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने स्मारक की चाहरदीवारी तोड़ दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा गर्म हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चकरघट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त चाहरदीवारी को दोबारा जोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरसात में चाहरदीवारी के आसपास जलभराव होने के कारण आसपास रहने वाले लोगों ने आवागमन के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से दीवार को तोड़ा होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.