चंदौली, जुलाई 19 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सर्कस रोड के समीप शनिवार को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने वाहन पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहन स्वामी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हृदयपुर निवासी 19 वर्षीय आदित्य यादव अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आदित्य सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक...