चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली पुलिस ने अभियान के दौरान बुधवार को 17 मवेशी सहित चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेलावर कोदवारी, मुसाखाड़ बंधी और बेलावर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से मैजिक वाहन से छह, दो अन्य मैजिक वाहनों से आठ तथा एक पिकअप से तीन मवेशी बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के रामनगर सिकरी पहाड़ा निवासी सिंटू सिंह, अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहां पटीहटा निवासी मनीष कुमार मौर्या एवं गोविन्द कुमार तथा कछवां थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी मदन पाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। पुलि...