Chandauli News: चंद्रप्रभा बांध की सिल्ट सफाई न होने पर किसानों में दिखा रोष
चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा बांध में जमा सिल्ट की सफाई, मरम्मत और सिंचाई व्यवस्था समेत किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को बांध परिसर में किसान पंचायत और बांध पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि किसानों की एकजुटता से ही आवाज मजबूत होगी और जनप्रतिनिधियों को समाधान करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बांध-नहरों का जाल बिछा था, लेकिन उसके बाद समुचित सिल्ट सफाई नहीं हुई। चंद्रप्रभा बांध पुराना और कमजोर हो गया है, इसलिए भारी वाहनों का आवागमन बंद होना चाहिए। सांसद ने कहा कि जाति-पाति से ऊपर उठकर किसानों को संगठित होना होगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सिंचाई संसाधनों की मरम्मत के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपये देने की प्रक्रिया की गई थी, लेकिन विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.