चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) शुरू हो गई। परीक्षा दो जुलाई से चार जुलाई तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। जिले में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच 25 केंद्रों पर शुरू हुई यूपीटेट परीक्षा पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से तथा दूसरी पाली की पर...