चंदौली, जुलाई 3 -- Chandauli News: इलिया। थाना क्षेत्र के लेहरा खास गांव में बीते गुरुवार की रात घर में सो रहे अधेड़ व्यक्ति पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित 40 वर्षीय चिंटू खरवार ने बताया कि आधा दर्जन पट्टीदार लाठी-डंडा से हमला कर दिए थे। पीड़ित ने पुलिस तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...