चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा कस्बा के समाजसेवी तौफिक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय बेटे नौशाद की गुरुवार की देर रात ग्रेटर नोएडा में कंपनी से वापस अपने कमरे पर पैदल आते समय ट्रक ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को ग्रेटर नोएडा से पीएम होने के बाद शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया।कस्बा के समाजसेवी तौफिक उर्फ खां टुन्नू के तीन पुत्र इमरान, फिरोज और नौशाद और चार बेटिया है। नौशाद ग्रेटर नोएडा के एक विदेशी कंपनी में काम करता था। गुरुवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे कंपनी गेट से बाहर अपने मित्र के साथ पैदल कमरे में जा रहा था। इसी बीच एक ट्रक ने गाड़ी बैंक करते समय युवक को कुचल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल ह...