चंदौली, सितम्बर 14 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र पर ठगी का मामला सामने आया है। बीते शनिवार देर शाम कार से आए दो अज्ञात युवकों ने संचालक को झांसा देकर 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित संचालक संदीप गोंड ने बताया कि दोनों युवक पहुंचकर गूगल-पे से 20 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने की बात कहकर नकद देने की मांग की। पहले उन्होंने मना किया, लेकिन जरूरी भुगतान का हवाला देकर बार-बार आग्रह करने पर झांसे में आ गए और 20 हजार रुपये नकद दे दिए। रुपये लेने के बाद जब संदीप अपने खाते में भुगतान चेक करने लगे, तभी दोनों युवक कार से फरार हो गए। बाद में जांच में खाते में कोई पैसा न आने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने धीना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना ...