चंदौली, सितम्बर 16 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद राजस्व परिषद आयुक्त के निर्देश पर तहसील स्तर पर गांवों में तालाब आवंटन का 75 प्रतिशत धन राशि तहसील से सीधे ग्राम सभा के खाते में भेजी जाएगी। मंगलवार को तहसीदार अभिजीत प्रताप सिंह ने गांवों में रजिस्ट्रार के माध्यम से धन राशि भेजने की कवायद शुरू कर दी गई। वर्ष 2016 के बाद गांवों में तालाब आवंटन की धन राशि प्राप्त होगा। इससे गांव सभा में तालाब निर्माण कराने के लिए सहुलियत मिलेगी। बीते दस सालों से तालाबों का आवंटन मछली पालन के लिए तहसील स्तर पर मत्सय विभाग के अधिकारियों के देखरेख में किया जाता है। पहले कुछ पट्टाधारी 75 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायत के खाते में और 25 प्रतिशत तहसील में जमा करते थे। लेकिन, 2016 के बाद यह बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई और यह राशि तहसील में ही जमा होन...