चंदौली, नवम्बर 15 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। डाला छठ पर्व पर शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में खूब उल्लास और उत्साह दिखा। व्रती महिलाओं ने खरना से पहले नदी और सरोवरों किनारे पहुंचकर वेदी की पूजा की और अखंड दीप लेकर घर पहुंची। इसके बाद खरना में खीर का सेवन कर प्रसाद वितरण किया। शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कर्मनाशा नदी के किनारे अमांव गांव की व्रतियों ने वेदी की पूजा की। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बा स्थित कर्मनाशा नदी पुल के पास बने छठ घाट और महारथपुर अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा एवं साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम रतन वर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पहले घाटों की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। नदी और सरोवर में...