चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: चंदौली। भारी बारिश के चलते सदर विकास खंड के नरसिंहपुर खुर्द ग्राम में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को श्रीकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराया। साथ ही इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या दूर कराने की मांग किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से होकर जाने वाला पुराना नाला आगे छीत्तो ड्रेन में मिलता है। लेकिन जीटी रोड के दोनों तरफ नाले पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है। इसके चलते बरसात के दिनों में जसौली माइनर टेल, लीलापुर माइनर टेल आदि से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे गांव, खेत और नाले पानी से लबालब भर जाते हैं। इससे फसलें बर्बाद होने के साथ जनजीवन भी प्रभावित हो...