चंदौली, जुलाई 19 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने क्षेत्र के भरदुआ विशेषरपुर गांव में पहुंच कर कायम भूमि विवाद को लेकर स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बाप-दादों से भूमि पर आबाद दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवार खेती-बाड़ी और आवास के साथ जीवनयापन करते आ रहे हैं। जिनको बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को पत्रक सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। सांसद ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते सोमवार को प्रशासन की ओर उनको बताया गया कि जिस भूमि पर वे लंबे समय से काबिज हैं, वह अब किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज हो गयी है। ग्रामीणों का कहना था कि वे वनाधिकार कानून के अन्तर्गत भूमि का पट्टा मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन...