Chandauli News: गोधना तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव
चंदौली, अगस्त 18 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधना तालाब में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों और गांवों में भी सूचना भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शव की शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.