चंदौली, अक्टूबर 30 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने बुधवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडेन गैस गोदाम में सेंधमारी कर सिलेंडर चोरी कर रहे चार चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 30 गैस सिलेंडर बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। रात करीब दो बजे मानस नगर स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास आवाज सुनकर टीम रुकी और जांच शुरू की। मौके पर तीन युवक गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर सिलेंडर निकाल रहे थे। पुलिस ने मौके से 19 सिलेंडर बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के 11 सिलेंडर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पट...